Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में युवक की संदिग्ध हालात में मौत:पुलिस ने शव को कब्जे...

बस्ती में युवक की संदिग्ध हालात में मौत:पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

0
1

बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर तिवारी गांव में शुक्रवार को एक लड़के की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान सुरेश पिता राममगन के रूप में हुई है। हर्रैया थाना पुलिस को घटना की सूचना दोपहर करीब दो बजे मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने आसपास के लोगों से जानकारी भी जुटाई। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी वजह पता चलेगी। हर्रैया के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।