Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश महाराजगंज में पराली की आग में झुलसकर बुजुर्ग की मौत:खेत में लपटों...

महाराजगंज में पराली की आग में झुलसकर बुजुर्ग की मौत:खेत में लपटों के बीच गिरे, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

0
3

महाराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में खेत में पराली जलाने गए 60 साल के बुजुर्ग की झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई। तेज हवा चलने से आग की लपटें फैल गईं और धुआं पूरे खेत में भर गया। इसकी चपेट में आकर बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तेज हवा से फैल गई आग, धुएं में फंसे बुजुर्ग घटना शुक्रवार को ग्राम पंचायत सोनवल के दक्षिण स्थित सिवान की है। गांव के रहने वाले जितई कसौधन कंबाइन से धान की कटाई के बाद खेत में बचे अवशेष जलाने गए थे। इसी दौरान तेज हवा चलने लगी और आग तेजी से फैल गई। धुआं पूरे खेत में भर गया। आग और धुएं के बीच फंसे जितई का दम घुटने लगा। वह खुद को संभाल नहीं पाए और झुलसकर खेत में गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उन्हें गिरा देखा तो शोर मचाते हुए बचाने के लिए दौड़े। परिजन एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंदुरिया थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।