गणेश यादव | पिपरा रसूल पुर(महाराजगंज सदर), महराजगंज3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

महराजगंज जिले में शारदीय नवरात्र के लिए दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा पंडालों में स्थापना के लिए मूर्तिकार दिन-रात मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। सदर ब्लॉक के पड़ी चौराहे पर स्थित प्रजापति मूर्ति कला केंद्र में धर्मेंद्र प्रजापति और उनके सहयोगी काम में जुटे हैं।
मूर्तिकारों के लिए यह समय काफी व्यस्त है, क्योंकि 10 अक्टूबर तक मूर्तियां पूजा समितियों को सौंपनी हैं। 11 अक्टूबर 2026 से दुर्गा पूजा शुरू होगी। मूर्तिकार धर्मेंद्र प्रजापति ने बताया कि इस बार मूर्ति निर्माण और सजावट की सामग्री पर महंगाई का असर पड़ा है।
पिछले साल के मुकाबले कई सामानों की कीमतें डेढ़ से दो गुना तक बढ़ी हैं। जो सामग्री पहले 150 रुपये में मिलती थी, अब 240-250 रुपये की हो गई है। लागत बढ़ने के बावजूद, मूर्तिकार प्रतिमाओं को आकर्षक रूप दे रहे हैं। चेहरी, पिपरा रसूलपुर, पकड़ी, सिंहपुर, बड़हरा, अमहवा जैसे कई गांवों में प्रतिमाएं स्थापित होंगी।



“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















