Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल...

बस्ती में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप, 40 हजार रुपए लेने के बाद भी वीडियो डिलीट नहीं किया

बस्ती में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप, 40 हजार रुपए लेने के बाद भी वीडियो डिलीट नहीं किया

बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर युवती से 40 हजार रुपए लिए, लेकिन इसके बाद भी उसे ब्लैकमेल करना बंद नहीं किया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, युवती की मुलाकात मुकेश सोनी से हुई थी। मुकेश ने उसे अपने परिवार से मिलवाकर शादी करने का भरोसा दिया। आरोप है कि इसके बाद वह युवती को रुधौली के एक होटल में ले गया, जहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल युवती का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुकेश ने उसके साथ कई जगहों पर दुष्कर्म किया। वीडियो डिलीट करने के नाम पर उससे 40 हजार रुपए भी लिए गए, लेकिन वीडियो नहीं हटाया गया। इसके बाद उसे दोबारा ब्लैकमेल किया जाने लगा। 9 अक्टूबर को दर्ज हुआ मुकदमा पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मामले में 9 अक्टूबर 2026 को शाम 6:59 बजे रुधौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें मुकेश सोनी, सुप्रिया सोनी, सूर्य प्रकाश सोनी, सीमा सोनी समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat