Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बाइक खड़ी करने के विवाद में मारपीट:सात लोग घायल, चार मेडिकल कॉलेज...

बाइक खड़ी करने के विवाद में मारपीट:सात लोग घायल, चार मेडिकल कॉलेज रेफर, एक पक्ष पर केस दर्ज

बाइक खड़ी करने के विवाद में मारपीट:सात लोग घायल, चार मेडिकल कॉलेज रेफर, एक पक्ष पर केस दर्ज

मिहीपुरवा तहसील के मोतीपुर वार्ड में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में सात लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी मोतीपुर ले जाया गया, जहां से चार को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मोतीपुर निवासी सोनू (28) अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे। पड़ोसी ओम प्रकाश यादव पक्ष ने बाइक अपने सामने खड़ी करने को कहा, जिस पर विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में ओम प्रकाश, अर्जुन, धनंजय, अमरजीत, गौतम, उर्मिला देवी और सोनू घायल हुए। गंभीर हालत वाले ओम प्रकाश, अर्जुन, धनंजय, उर्मिला देवी और सोनू को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मोतीपुर पुलिस ने सुनीता देवी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गोंड ने बताया कि दूसरे पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat