Home उत्तर प्रदेश तेज रफ्तार कार ने व्यापारी को रौंदा, मौके पर मौत:बहराइच में 29...

तेज रफ्तार कार ने व्यापारी को रौंदा, मौके पर मौत:बहराइच में 29 नवंबर को हुआ था हादसा; परिजनों ने कैंडल मार्च निकाला

0
12


बहराइच जिले के देहात कोतवाली इलाके के कटी चौराहे पर 29 नवंबर को एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार व्यापारी को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में व्यापारी मानस यज्ञसैनी की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें सुनसान सड़क पर कार स्कूटी को टक्कर मारते दिखाई दे रही थी। घटना को लेकर व्यापारियों में गुस्सा शनिवार शाम करीब छह बजे मृतक व्यापारी मानस यज्ञसैनी के परिजनों और सैकड़ों स्थानीय लोगों ने नगर के पंचायती मंदिर से पीपल तिराहे तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोग ‘जस्टिस फॉर मानस’ लिखी तख्तियां लिए हुए थे। मृतक के भाई वैभव यज्ञसैनी ने बताया कि वे 29 नवंबर को अपने भाई के साथ हुए हादसे को लेकर कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे सभी पूरे मामले की SIT जांच और नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस दौरान मृतक के परिजनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में व्यापारी और आम लोग भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here