Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश इटावा:अखिलेश ने सरकार को घेरा, बोले- फर्जी फॉर्म-7 से सपा के वोट...

इटावा:अखिलेश ने सरकार को घेरा, बोले- फर्जी फॉर्म-7 से सपा के वोट कटवा रही भाजपा – Etawah: Bjp Getting Sp Votes Deleted Using Fake Form-7s, Says Akhilesh

इटावा:अखिलेश ने सरकार को घेरा, बोले- फर्जी फॉर्म-7 से सपा के वोट कटवा रही भाजपा - Etawah: Bjp Getting Sp Votes Deleted Using Fake Form-7s, Says Akhilesh

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता समाप्त होने की बात कही। भाजपा पर फर्जी फॉर्म-7 के माध्यम से सपा समर्थकों के वोट कटवाने का आरोप लगाया।

अखिलेश शनिवार को सैफई में मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उपचुनावों में प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव परिणाम प्रभावित किए गए। राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान विभिन्न दलों के नेताओं ने चुनाव में धांधली के प्रमाण दिए थे। प्रदेश के उपचुनावों में भाजपा ने प्रशासनिक ताकत का इस्तेमाल कर परिणाम प्रभावित किए।

उन्होंने दावा किया कि पार्टी के पीडीए प्रहरियों ने फर्जी फॉर्म-7 भरने के कई मामले पकड़े हैं। अखिलेश यादव ने भाजपा कार्यालयों पर फॉर्म-7 भरवाकर सपा समर्थकों के वोट कटवाने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने सुल्तानपुर, लखनऊ की सरोजनीनगर और बिधूना में फर्जी हस्ताक्षर व 100 से अधिक फॉर्म-7 के उदाहरण दिए। कहा कि इन मामलों की जानकारी आयोग को दी गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सपा प्रमुख ने पश्चिम बंगाल के चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी चुनाव नहीं हारी थीं बल्कि उन्हें हराया गया था। तीन लाख से अधिक सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच चुनाव लूटा गया। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से इंडिया गठबंधन को अराजक बताए जाने पर अखिलेश ने पलटवार किया।

भाजपा सत्ता में आई लोगों के मतदान का अधिकार छिन जाएगा

अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव को उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा बताया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा फिर सत्ता में आई तो लोगों का मतदान का अधिकार छिन सकता है। उन्होंने किसान, नौजवान, व्यापारी और पीडीए समाज से संविधान और लोकतंत्र बचाने की अपील की। सपा प्रमुख ने किसानों की आर्थिक स्थिति पर भाजपा सरकार को घेरा, बोले-उद्योगपतियों के कर्ज माफ हो रहे लेकिन किसान संकट में हैं।

 

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat