Home लेटेस्ट न्यूज़ बहराइच में युवक की ट्रेन से कटकर मौत:पत्नी से विवाद के बाद...

बहराइच में युवक की ट्रेन से कटकर मौत:पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका, जांच जारी

0
1


लखनऊ-गोरखपुर रेल प्रखंड पर जरवलरोड रेलवे स्टेशन के पास शनिवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। देर शाम मृतक की पहचान कैसरगंज थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद गांव के मजरा पवैया निवासी 22 वर्षीय अर्जुन पुत्र मैकू के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि अर्जुन अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए घर आया था। वह शनिवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था। बताया जा रहा है कि घर से निकलते समय लखनऊ में रह रही उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर उसका विवाद भी हुआ था। परिजनों ने आशंका जताई है कि पत्नी से हुए विवाद से आहत होकर अर्जुन ने जरवल रोड रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। हालांकि, पुलिस अभी घटना को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। जीआरपी पुलिस युवक के घर से निकलने से लेकर रेलवे ट्रैक तक पहुंचने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस आत्महत्या के साथ ही हादसे की संभावना को ध्यान में रखते हुए हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here