Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर थाना समाधान दिवस में पहुंचे:तीन मामले पुलिस...

लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर थाना समाधान दिवस में पहुंचे:तीन मामले पुलिस के एवं चार मामले राजस्व के समाधान दिवस में पहुँचे, एक का निस्तारण

लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर थाना समाधान दिवस में पहुंचे:तीन मामले पुलिस के एवं चार मामले राजस्व के समाधान दिवस में पहुँचे, एक का निस्तारण

वाहन भत्ता वृद्धि एवं ग्रेड पे परिवर्तन समेत विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को श्यामदेउरवा थाना परिसर में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार का कहना है कि उनकी कई मांगें लंबे समय से पूरी नहीं हुई हैं। शासन का ध्यान खींचने के लिए पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। श्यामदेउरवा में शनिवार को भी लेखपाल काली पट्टी बांधकर ड्यूटी पर आए। जिले के थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस हुआ। इसमें पुलिस से जुड़े तीन और राजस्व से जुड़े चार मामले आए। राजस्व का एक मामला मौके पर ही सुलझाया गया। फरियादियों की समस्याएं सुनकर तुरंत समाधान के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक गजेंद्र पाण्डेय और राजस्व टीम के सदस्य मौजूद थे। अधिकारियों ने राजस्व व पुलिस के मामलों को सुना और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। ज्यादातर शिकायतें जमीन व आपसी विवाद से जुड़ी थीं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat