वाहन भत्ता वृद्धि एवं ग्रेड पे परिवर्तन समेत विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को श्यामदेउरवा थाना परिसर में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार का कहना है कि उनकी कई मांगें लंबे समय से पूरी नहीं हुई हैं। शासन का ध्यान खींचने के लिए पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। श्यामदेउरवा में शनिवार को भी लेखपाल काली पट्टी बांधकर ड्यूटी पर आए। जिले के थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस हुआ। इसमें पुलिस से जुड़े तीन और राजस्व से जुड़े चार मामले आए। राजस्व का एक मामला मौके पर ही सुलझाया गया। फरियादियों की समस्याएं सुनकर तुरंत समाधान के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक गजेंद्र पाण्डेय और राजस्व टीम के सदस्य मौजूद थे। अधिकारियों ने राजस्व व पुलिस के मामलों को सुना और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। ज्यादातर शिकायतें जमीन व आपसी विवाद से जुड़ी थीं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कानपुर:डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए गूगल पर तलाशा नंबर, एक लाख गंवाए, रिपोर्ट दर्ज – Kanpur: Man Loses ₹1 Lakh After Searching For Distributorship Number On Google › Bahraich News:जिला हॉकी एसोसिएशन ने स्टेडियम टीम को हराया – The District Hockey Association Defeated The Stadium Team › Shravasti News:बारिश बनी आफत, खेतों में डूबी किसानों की मेहनत – Rain Spells Disaster; Farmers’ Hard Work Submerged In The Fields › लालपुर चंदा झार में गिरा 11 हजार का पोल:दैनिक भास्कर की खबर के बाद 24 घंटे में बदला, 5 गांवों में लौटी रोशनी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















