महराजगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में संयुक्त संघर्ष समिति एनआरएचएम के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। इसी बीच संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। सर्वसम्मति से स्टाफ नर्स जैतून निशा को ब्लॉक अध्यक्ष और डॉ. अनिरुद्ध पांडे को महामंत्री चुना गया। विक्रम सिंह, विमलेश कुमार और किरन भारती को उपाध्यक्ष बनाया गया। विनोद कुमार गुप्ता और सुधीर सिंह को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। अंकित पांडे, अमीषा पटेल, आजाद मिश्रा और आशा वर्मा को संगठन मंत्री चुना गया। डॉ. आरबी राम, डॉ. विशाल चतुर्वेदी और डॉ. रोचस्पति पांडे को संरक्षक बनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और एनआरएचएम कर्मचारियों की मांगों को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मांगों का समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Basti News:कपड़ा प्रेस करते समय करंट से मेडिकल स्टोर संचालक की मौत – Medical Store Owner Dies Of Electric Shock While Pressing Clothes › Bahraich News:75 ग्राम पंचायतों में बनेंगे अन्नपूर्णा भवन – Annapurna Bhavans Will Be Built In 75 Gram Panchayats › कानपुर:पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर रिटायर्ड फौजी से 58.60 लाख की ठगी, पांच पर रिपोर्ट – Kanpur: Retired Soldier Duped Of ₹58.60 Lakh On The Pretext Of Securing A Petrol Pump › Basti News:नवरात्र पर बाजारों में रौनक, मिट्टी के दीये और कलश की बढ़ी मांग – Festive Buzz In Markets For Navratri; Demand For Clay Lamps And *kalash* Rises“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















