श्रावस्ती। मूर्ति विसर्जन सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने विसर्जन स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने बेहतर प्रकाश प्रबंधन और साफ-सफाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारी जमुनहा तहसील क्षेत्र के भेलागांव स्थित बरोह पुलिस विसर्जन स्थल पहुंचे। डीएम ने वहां जाने वाले रास्ते, घाट, प्रकाश व्यवस्था व साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम रवि प्रताप सिंह को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने और पर्याप्त पुलिस बल व कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए।
वहीं, एसपी ने मल्हीपुर थाना प्रभारी को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, अराजक तत्वों पर नजर रखने और महिला व पुरुष खुफिया पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















