Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Shravasti News:साहब… ससुरालीजन कर रहे प्रताड़ित, परिजनों से नहीं करने देते बात...

Shravasti News:साहब… ससुरालीजन कर रहे प्रताड़ित, परिजनों से नहीं करने देते बात – Sir… My In-laws Are Harassing Me And Not Letting Me Speak To My Family

मल्हीपुर थाने में जन सुनवाई करती डीएम व एसपी।

श्रावस्ती/वीरपुर। शनिवार को विभिन्न थानों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 25 शिकायतें आईं। मल्हीपुर थाने में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमों का गठन कर मौके पर भेजा।

नवीन मॉडर्न थाने में डफालीपुरवा निवासी अमीना फातिमा ने शिकायत की कि 12 साल पहले उनका निकाह बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र के कोड़री निवासी शाकिर अली से हुआ था। उनका 10 वर्षीय बेटा भी है। आरोप है कि पति और सास-ससुर उन्हें प्रताड़ित करते हैं।

सही से खाना और खर्च नहीं देते, मोबाइल छीनकर परिजनों से बात करने से रोकते हैं। दो महीने पहले पिटाई कर घर से निकाल दिया। उन्होंने जांच कर न्याय दिलाने की मांग की।

डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेने और राजस्व मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी राहुल भाटी ने कहा कि थाना प्रभारी शिकायतों के निस्तारण के बाद फरियादियों से फीडबैक जरूर लें। असंतुष्टि मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

थानावार आईं शिकायतें

कोतवाली भिनगा में दो, हरदत्तनगर गिरंट में चार, सिरसिया में पांच, नवीन मॉडर्न में चार, इकौना में दो, गिलौला में चार, मल्हीपुर में एक और सोनवा में तीन शिकायतें आईं। इनमें अधिकांश मामले राजस्व संबंधी थे।

फोटो- 67

पेड़ काटने से रोका

बेदौरा निवासी रामपाल ने बताया कि आंधी में उनकी जमीन पर लगे तीन पेड़ गिर गए थे। पांच अक्तूबर को वह पेड़ काटने पहुंचे तो विपक्षियों ने रोक दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। नवीन मॉडर्न थाने में शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देकर न्याय की मांग की।

मल्हीपुर थाने में जन सुनवाई करती डीएम व एसपी।

मल्हीपुर थाने में जन सुनवाई करती डीएम व एसपी।

मल्हीपुर थाने में जन सुनवाई करती डीएम व एसपी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat