Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Bahraich News:पिंगला नाले में डूबकर किशोर की मौत – Teenager Drowns In...

Bahraich News:पिंगला नाले में डूबकर किशोर की मौत – Teenager Drowns In Pingla Drain

loader

फखरपुर। पिंगला नाले पर पितृ विसर्जन के लिए गए ग्रामीणों के साथ पहुंचे एक किशोर की शनिवार को डूबने से मौत हो गई। ग्रामीण जब तक उसे पानी से बाहर निकाल पाते, तब तक वह गहरे पानी में डूब गया।


हुसेपुर गांव निवासी सतीश वर्मा (15) शनिवार को क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों के साथ पिंगला नाले पर गया था। ग्रामीण पितृ विसर्जन की परंपरा निभा रहे थे। उसी दौरान सतीश नाले के पास खेलने लगा। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सतीश के पिता मनोहर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। पिता मनोहर ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat