डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उनका 2015 का एक पुराना ट्वीट शेयर किया। थरूर ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शनों पर पुलिस की कार्रवाई की तुलना आपातकाल से की।
शशि थरूर ने एक्स पर मोदी का 25 जून 2015 का ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि आज के युवाओं को वही सबक सिखाने के लिए धन्यवाद, मोदीजी।
पीएम मोदी के उस पुराने ट्वीट (अब एक्स) में कहा गया था कि व्यक्तिगत रूप से आपातकाल कई यादें ताजा कर देता है। युवाओं के रूप में हमने आपातकाल विरोधी आंदोलन के दौरान बहुत कुछ सीखा।
थरूर का यह तंज उस दिन आया जब दिल्ली में कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू थी। करीब 7,000 लोगों को हिरासत में लिया गया (बाद में ज्यादातर को छोड़ दिया गया), जिसमें कई विपक्षी नेता भी शामिल थे। 45 मेट्रो स्टेशन रात 10 बजे तक बंद रहे।
इससे पहले थरूर ने सरकार की आलोचना करते हुए स्थिति को युद्ध जैसी तैनाती” बताया था और कहा था कि हमारे जेन-जी को अनघोषित Emer-GenZ से बेहतर स्थिति का हक है।
उन्होंने चेकपॉइंट्स, बैरिकेड्स, स्पाइक स्ट्रिप्स, 22,000 पुलिस-पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती, ट्रेन सेवाओं के रद होने और युवाओं की हिरासत का जिक्र किया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















