Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Bahraich News:तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, राणा फार्म में लगा पिंजरा –...

Bahraich News:तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, राणा फार्म में लगा पिंजरा – Panic Caused By Leopard’s Movement; Cage Set Up At Rana Farm

Bahraich News:तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, राणा फार्म में लगा पिंजरा - Panic Caused By Leopard's Movement; Cage Set Up At Rana Farm

बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के मटेही इलाके में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने शनिवार को राणा फार्म में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

रेंजर शिव प्रसाद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान मिलने से किसानों में डर बना हुआ है। इस पर वन रक्षक अब्दुल सलाम और वाचर की टीम ने राणा फार्म में पिंजरा लगाया।

तेंदुए को आकर्षित करने के लिए उसमें बकरी रखी गई है। ग्रामीणों से अकेले जंगल की ओर न जाने, बच्चों को अकेला न छोड़ने और तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat