Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश सीताद्वार मंदिर में 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मेला लगेगा:श्रावस्ती में सजावट...

सीताद्वार मंदिर में 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मेला लगेगा:श्रावस्ती में सजावट और सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी, बच्चों के लिए पहुंचे झूले

श्रावस्ती के इकौना तहसील क्षेत्र के टड़वा महंत स्थित सीताद्वार मंदिर में 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मेला लगेगा। मेले के लिए मंदिर परिसर में सजावट और सुरक्षा की तैयारियां चल रही हैं। मंदिर और परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले पहुंच चुके हैं। मेले में खानपान, खिलौने और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानें भी लगेंगी। दुकानदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह मेला कई वर्षों से लगता आ रहा है। कार्तिक पूर्णिमा पर सीताद्वार मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आसपास के गांवों और दूरदराज के इलाकों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।