महराजगंज में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी ने 21 नवंबर 2026 को इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन और मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। कार्यक्रम नागरिक कल्याण योजना के तहत झुलनीपुर और पतलावा समवाय के कार्यक्षेत्र में हुआ। श्री शक्ति सिंह ठाकुर, कमांडेंट के मार्गदर्शन में ग्राम धमोर मटरा के पंचायत भवन में कार्यक्रम शुरू किया गया। इसका उद्घाटन श्री नरेश कुमार जांगिड़, द्वितीय कमान अधिकारी ने किया। प्रशिक्षण में 30 युवाओं को 21 दिन तक इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अन्य 30 युवाओं को मोबाइल रिपेयरिंग सिखाई जाएगी। कार्यक्रम में सरोटा फाउंडेशन के सचिव श्री शिवेन्द्र सिंह, मटरा के ग्राम प्रधान श्री पन्ना लाल और बहुआर के ग्राम प्रधान श्री श्याम सुंदर गुप्ता मौजूद रहे। इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन प्रशिक्षक श्री अफ्ताब आलम और मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षक श्री दिवाकर गिरी भी उपस्थित थे। प्रशिक्षण का उद्देश्य सीमावर्ती इलाके के युवाओं को तकनीकी कौशल सिखाना और रोजगार व स्वरोजगार के अवसर देना है। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को लगन और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया गया।
महराजगंज में युवाओं के लिए दो प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू:एसएसबी की 22वीं वाहिनी ने 60 युवाओं को इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन और मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण देने की शुरुआत की
BREAKING
NEWS











