Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बैजनाथ गुप्ता तीसरी बार जिला उपाध्यक्ष नियुक्त:भाजपा पिछड़ा मोर्चा में मिली जिम्मेदारी,...

बैजनाथ गुप्ता तीसरी बार जिला उपाध्यक्ष नियुक्त:भाजपा पिछड़ा मोर्चा में मिली जिम्मेदारी, पार्टी नेतृत्व और जनप्रतिनिधियों का जताया आभार

घुघली विकास खंड के भैंसी गांव के भाजपा कार्यकर्ता बैजनाथ गुप्ता को लगातार तीसरी बार पिछड़ा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।
गुप्ता ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान और घुघली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल को धन्यवाद दिया।
गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने लगातार तीसरी बार उन पर भरोसा जताकर यह जिम्मेदारी सौंपी है। वह संगठन की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने के साथ पिछड़ा वर्ग के लोगों की आवाज संगठन के मंच पर उठाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से काम करेंगे।