Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश भगवानपुर में नल कनेक्शन का काम दो साल से अधूरा:जल जीवन मिशन...

भगवानपुर में नल कनेक्शन का काम दो साल से अधूरा:जल जीवन मिशन के तहत अब तक शुरू नहीं हुई पानी की सप्लाई

श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुर्गापुर धूमबोझी के मजरा भगवानपुर में जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन का काम दो साल से अधूरा है। यहां अब तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कनेक्शन लगाने का काम करीब दो साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन आगे का काम पूरा नहीं हुआ।
कनेक्शन अधूरे होने से ग्रामीणों को नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण सुरेश,जाहिर, मनोज, सोनू और खलील ने काम पूरा कराने की मांग की है।
उनका कहना है कि कनेक्शन पूरा होने पर रोजमर्रा के कामों के लिए पानी मिल सकेगा।