![]()
केरला पब्लिक स्कूल महराजगंज में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। बैडमिंटन में अभय मिश्रा और आयांश सिद्धिकी की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। फैजान और आयुष मिश्रा की जोड़ी उपविजेता रही। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मशाल जलाकर की। मुख्य अतिथि डॉ. गोविन्द शरण सिंह, निचलौल के राजेंद्र प्रसाद तारा चंद्र पीजी कॉलेज के प्राचार्य थे। विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. शान्ति शरण मिश्र रहे। विद्यालय के प्रबंधक फैज अहमद और प्रधानाचार्य रत्नाकर शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. गोविन्द शरण सिंह ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। डॉ. शान्ति शरण मिश्र ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का हिस्सा हैं। प्री-प्राइमरी वर्ग की बनाना ईटिंग रेस में आयान अली प्रथम, अस्मन अंसारी द्वितीय और अदिति विश्वकर्मा तृतीय रहे। जलेबी रेस में अहमद हसन प्रथम, अजी मलिक द्वितीय और अनुनय तृतीय रहे। सैक रेस में आर्या ने प्रथम, अनुज ने द्वितीय और अभिनव ने तृतीय स्थान पाया। फुट रेस में मोहम्मद अयान प्रथम, सैफ द्वितीय और आदिल तृतीय रहे। खो-खो में नाब्या की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग की लंबी कूद में खदीजा प्रथम, खुशबू द्वितीय और दिव्यांशी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में जियाउल हक प्रथम, आयुष पांडे द्वितीय और इकबाल तृतीय रहे। कार्यक्रम में रत्नाकर शर्मा, खेल अम्मार आलम, दिव्या शर्मा, शुभम प्रजापति, उज्ज्वला विश्वकर्मा, शहनाज खातून, कंचन गुप्ता, कौशिकी पटेल, सरिता गुप्ता, सुलोचना शर्मा और पूनम गुप्ता का योगदान रहा।
बैडमिंटन में अभय और आयांश की जोड़ी प्रथम:केरला पब्लिक स्कूल महराजगंज की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में फैजान और आयुष की टीम उपविजेता रही
BREAKING
NEWS











