Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सहूलियत:त्योहार पर कानपुर से गुजरेंगी विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत –...

सहूलियत:त्योहार पर कानपुर से गुजरेंगी विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत – Special Trains To Pass Through Kanpur During The Festive Season; Relief For Passengers

loader

त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे चार जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। यह ट्रेनें कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर गुजरेंगी। 04406 शकूरबस्ती-मानसी विशेष ट्रेन पांच, छह, सात तथा 10 से 14 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन शकूरबस्ती से शाम 7:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।




वहीं 04405 मानसी-शकूरबस्ती सात, आठ, नौ, 12, 13, 14, 15 और 16 नवंबर को संचालित होगी। यह ट्रेन मानसी से सुबह 4:30 बजे चलेगी और अगले दिन रात 12:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वहीं 09083 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन 18 और 25 अक्तूबर को चलेगी। यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से सुबह 4:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11:42 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में 09084 गोरखपुर-बांद्रा विशेष ट्रेन 20 और 27 अक्तूबर को चलेगी। गोरखपुर से यह रात 10:45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 6:50 बजे कानपुर पहुंचेगी। 

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat