
सदर तहसील क्षेत्र के विशुनपुर गबडुआ मोड़ पर बनी पुलिया की रेलिंग टूट गई है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को हादसे का डर है। सड़क पर आते-जाते समय पुलिया के पास टूटी रेलिंग से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय यह टूटी हुई रेलिंग दिखाई नहीं देती, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। इस रास्ते से हर दिन काफी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। राहगीर अरविंद, रामनरेश, विनीत और अजय ने विभाग से पुलिया की टूटी रेलिंग को ठीक कराने और सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर रेलिंग ठीक नहीं कराई गई, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
































