बृजेश कुमार गुप्ता | महराजगंज2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा है। महराजगंज में स्वाइन फ्लू के मामले सामने न आएं, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन और ‘टामिफ्लू’ जैसी जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्वाइन फ्लू को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक भी हुई है।

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों बीच अस्पतालों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इसमें एसीएमओ, चिकित्सा अधिकारी और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। भारत-नेपाल की 84 किलोमीटर लंबी सीमा पर संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) को अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही, जिला अस्पताल में दो बेड का एक आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है।

































