
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा हर साल आयोजित होने वाली संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के पंजीकरण में महराजगंज जिले ने लगातार चौथे साल प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यहां 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रतियोगिता के जिला संयोजक और दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 9 सितंबर 2026, बुधवार को सुबह 9 बजे से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आनंद नगर में होगी। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के रजिस्टर्ड छात्र-छात्राएं संस्कृत सामान्य ज्ञान और संस्कृत गीत प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। इन प्रतियोगिताओं के लिए पहला, दूसरा, तीसरा और तीन सांत्वना पुरस्कार तय किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों से अपील की है कि वे रजिस्टर्ड छात्रों को समय पर प्रतियोगिता में शामिल कराएं। प्रतियोगिता की आयोजक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आनंद नगर की प्रधानाचार्या रचना शर्मा और डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
Home उत्तर प्रदेश संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के पंजीकरण में महराजगंज प्रदेश में:लगातार चौथे साल...
































