बस्ती के आर्य समाज नई बाजार में शारदीय नवरात्र पर वैदिक यज्ञ और विचार गोष्ठी हुई। कोषाध्यक्ष नवल किशोर चौधरी मुख्य यजमान थे। उन्होंने वैदिक मंत्रों से हवन में आहुतियां दीं और समाज कल्याण की प्रार्थना की। प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा, नवरात्र प्रकृति और संस्कृति का पर्व है, वेदों में शक्ति उपासना का विधान है। ऋतु परिवर्तन में वैदिक यज्ञ जनस्वास्थ्य और वातावरण की शुद्धि के लिए फायदेमंद है। योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय ने नवरात्र के आध्यात्मिक, स्वास्थ्य और वैज्ञानिक पहलू बताए। व्रत-उपवास से शरीर शुद्ध होता है, योग-प्राणायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। यज्ञ की अग्नि और मंत्रों से वायुमंडल के विषाणु खत्म होते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलती है। इस मौके पर अनूप कुमार त्रिपाठी, नितेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विश्वनाथ आर्य, शिव श्याम, रजनीश कुमार, राधा देवी, कार्तिकेय, नीलम मिश्रा, अष्कृता मिश्रा, राजेश्वरी, रिमझिम, कृष्णा गौतम, अरविंद साहू समेत कई लोग मौजूद। यज्ञ के बाद प्रसाद बांटा गया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ग्रामीण बालिकाओं के लिए 'शिक्षा सेतु पाठशाला' शुरू:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर खुटवा गांव में हुआ औपचारिक शुभारंभ › जंतर-मंतर पर देशविरोधी नारों का आरोप:महराजगंज में हिंदू रक्षक दल ने अभिजीत का पुतला फूंका, फंडिंग की जांच की मांग › एसपी ने हरैया, छावनी और परसरामपुर थानों का औचक निरीक्षण-किया:पुलिसकर्मियों को दिए अपराध नियंत्रण और जन शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश › Sarra Kala Durga Puja 2026“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















