Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश ग्रामीण बालिकाओं के लिए 'शिक्षा सेतु पाठशाला' शुरू:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर खुटवा...

ग्रामीण बालिकाओं के लिए 'शिक्षा सेतु पाठशाला' शुरू:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर खुटवा गांव में हुआ औपचारिक शुभारंभ

ग्रामीण बालिकाओं के लिए 'शिक्षा सेतु पाठशाला' शुरू:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर खुटवा गांव में हुआ औपचारिक शुभारंभ

स्वाभिमान समिति ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उसका बाजार विकासखंड के खुटवा गांव में जागरूकता कार्यक्रम किया। इसी दौरान समिति के ‘शिक्षा सेतु पाठशाला’ का औपचारिक शुभारंभ भी हुआ। इसमें बालिका सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और हिंसा जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि मिशन शक्ति प्रभारी जयप्रकाश पांडेय थे। उनके साथ कांस्टेबल प्रिया सिंह, तृप्ति तिवारी और सोनू यादव भी मौजूद थीं। सिद्धार्थनगर जिला न्यायालय के अधिवक्ता सुरेंद्र गुप्ता, सना सिद्दीकी और इल्मा सिद्दीकी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। वक्ताओं ने बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और लैंगिक समानता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को हिंसा व भेदभाव से बचाना समाज की जिम्मेदारी है। ‘शिक्षा सेतु पाठशाला’ का मकसद ग्रामीण बालिकाओं को पढ़ाई व गृहकार्य में मदद कर उनकी शैक्षणिक नींव मजबूत करना है। जयप्रकाश पांडेय ने ‘शिक्षा सेतु पाठशाला’ को ग्रामीण बालिकाओं की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने मिशन शक्ति की जानकारी दी और महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन संभावती ने किया। समिति की अध्यक्ष ममता वर्मा और सचिव विनोद प्रजापति भी उपस्थित थे। स्वाभिमान समिति द्वारा विकासखंड उसका बाजार के ग्राम खुटवा में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिका सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान स्वाभिमान समिति के महत्वाकांक्षी ‘शिक्षा सेतु पाठशाला’ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जयप्रकाश पांडेय, मिशन शक्ति प्रभारी, थाना उसका बाजार उपस्थित रहे। उनके साथ थाना उसका बाजार की कांस्टेबल, प्रिया सिंह, तृप्ति तिवारी एवं सोनू यादव ने सहभागिता की। जिला एवं सत्र न्यायालय, सिद्धार्थनगर के अधिवक्ता सुरेंद्र गुप्ता, सना सिद्दीकी एवं इल्मा सिद्दीकी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करने, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण पर ध्यान देने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा बालिकाओं को हिंसा, भेदभाव एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों से सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि बालिकाओं को समान अवसर, सुरक्षित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्य अतिथि श्री जयप्रकाश पांडेय ने स्वाभिमान समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए ‘शिक्षा सेतु पाठशाला’ कार्यक्रम को ग्रामीण बालिकाओं की शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने मिशन शक्ति कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी तथा महिला एवं बालिका सुरक्षा, सहायता और अधिकारों से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया।

‘शिक्षा सेतु पाठशाला’ कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को पढ़ाई में सहयोग देना, उनके गृहकार्य में सहायता करना तथा उनकी शैक्षणिक नींव को मजबूत बनाना है। इस पहल के माध्यम से समुदाय की भागीदारी से बालिकाओं को नियमित अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करने और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन संभावती ने किया। इस अवसर पर स्वाभिमान समिति की अध्यक्ष श्रीमती ममता वर्मा, सचिव श्री विनोद प्रजापति सहित प्रियंका, जरीना, रिंकी, बबी कुमार, दीपक आर्या, पिरामल से शक्ती, खुशी और पराग एवं अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat