Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Sarra Kala Durga Puja 2026

Sarra Kala Durga Puja 2026

जय प्रकाश | सर्रा कलां(मोतीपुर), बहराइच1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बहराइच के मिहींपुरवा स्थित सर्रा कला गांव में रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत हो गई।

सुबह से ही गांव में उत्साह का माहौल था। भगवा झंडों और फूल-मालाओं से सजा माता रानी का रथ आकर्षण का केंद्र रहा। ढोल-नगाड़ों और ‘जय माता दी’ के जयकारों के बीच सैकड़ों श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए।

महिलाओं और बच्चियों ने सिर पर कलश धारण कर गांव की परिक्रमा की, वहीं युवा भगवा ध्वज लेकर आगे चल रहे थे। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पूजा पंडाल स्थल पर खत्म हुई।

आयोजन समिति के संस्थापक प्रेमचन्द्र, अध्यक्ष सोनू यादव, कोषाध्यक्ष आनन्द कुशवाहा और योगेन्द्र मौर्या ने बताया कि नौ दिनों तक सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन, दुर्गा सप्तशती पाठ और प्रसाद बांटा जाएगा। दशमी पर भंडारे के साथ उत्सव का समापन होगा।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat