Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश रामपुर धोबिया में नवरात्रि पर निकली कलश यात्रा:महिलाओं और युवतियों ने सिर...

रामपुर धोबिया में नवरात्रि पर निकली कलश यात्रा:महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश रखकर की यात्रा, पुलिस रही मौजूद

रामपुर धोबिया में नवरात्रि पर निकली कलश यात्रा:महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश रखकर की यात्रा, पुलिस रही मौजूद

रामपुर धोबिया (बहराइच) में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर करीब 12 बजे गाजे-बाजे के साथ यह यात्रा शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने हिस्सा लिया। श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश रखकर गड़ीघाट स्थित सरयू नदी की ओर पैदल गईं। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत इसी यात्रा से हुई। शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए चौकी बैवाही की पुलिस मौके पर मौजूद थी। पुलिस की देखरेख में यात्रा निकाली गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था बनी रही।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat