Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बरेली:13 अक्तूबर को सीएम योगी का दौरा, शहर में यातायात डायवर्जन रहेगा...

बरेली:13 अक्तूबर को सीएम योगी का दौरा, शहर में यातायात डायवर्जन रहेगा लागू, एडवाइजरी जारी – Cm Yogi To Bareilly Visit On October 13 Traffic Diversions To Be In Effect In The City

बरेली:13 अक्तूबर को सीएम योगी का दौरा, शहर में यातायात डायवर्जन रहेगा लागू, एडवाइजरी जारी - Cm Yogi To Bareilly Visit On October 13 Traffic Diversions To Be In Effect In The City

बरेली में 13 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। कार्यक्रम की वजह से जनता को परेशानी न हो, इसके लिए एसपी यातायात अकमल खान ने यातायात डायवर्जन और एडवाइजरी जारी की है। यह व्यवस्था सुबह सात बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगी।

इस दौरान परसाखेड़ा रोड नंबर एक, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। पुराने बस अड्डे से बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। सभी रोडवेज बसें सेटेलाइट बस स्टैंड से चलेंगी। 

संबंधित खबर- यूपी: बरेली में चार हजार ग्राम प्रहरियों को सीएम योगी करेंगे सम्मानित, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

दिल्ली और रामपुर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास होते हुए भमोरा तक जा सकेंगे। नैनीताल और पीलीभीत रोड से बदायूं जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे। लखनऊ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से गुजरेंगे।

भारी वाहनों के लिए विशेष मार्ग

दिल्ली और रामपुर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से झुमका, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी होकर गुजरेंगे। बदायूं से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास का उपयोग करेंगे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat