Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश तालाब में डूबे युवक की तलाश जारी:SDRF और SSB की टीम ने...

तालाब में डूबे युवक की तलाश जारी:SDRF और SSB की टीम ने 6 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया, नहीं मिला पता

महराजगंज जिले के बृजमनगंज के बंजरहा सोनबरसा टोला फूलवरिया पूर्व में 20 नवंबर की शाम करीब 7 बजे ओमप्रकाश के तालाब में डूबने की खबर मिली। गांव के लोगों और परिजनों ने रात में उन्हें खोजने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं चला।
ओमप्रकाश के परिवार में पिता रामदास, पत्नी कलावती, बेटियां नंदिनी और प्रीति और बेटा अरुन हैं। बताया गया कि छोटी बेटी प्रीति ने उन्हें डूबते देखा और परिजनों व गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी।
खबर मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव के लोगों और परिजनों के साथ मिलकर तलाश की। राजस्व लेखपाल राजेंद्र प्रताप चौधरी भी 21 नवंबर को सुबह 5 बजे मौके पर पहुंचे।
21 नवंबर की सुबह सब इंस्पेक्टर अंकित विश्वकर्मा SDRF टीम के साथ पहुंचे और तलाश शुरू की। चार स्थानीय गोताखोरों ने भी मदद की। इसके बाद 22वीं वाहिनी SSB के महराजगंज राहत और बचाव दल की टीम उप निरीक्षक सौरभ धर दुबे के नेतृत्व में पहुंची।
टीम ने करीब 6 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन ओमप्रकाश का पता नहीं चला। स्थानीय पुलिस के एसआई शावंत, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव और अन्य पुलिसकर्मी रात से मौके पर मौजूद रहे। थानाध्यक्ष मदनमोहन मिश्रा भी वहां पहुंचे।
मौके पर प्रधान लल्लू सिंह, ग्राम प्रधान सराजुल हक, समाजसेवी रविंद्र यादव, बबलू सिंह और हजारों लोग मौजूद रहे। राहत और बचाव दल अगले दिन सुबह फिर तलाश करेगा।