श्रावस्ती जिले के भारीगांव ग्राम सभा का कच्चा मुख्य रास्ता बारिश में कीचड़ से भर जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। यह गांव का मुख्य मार्ग है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रास्ते पर थोड़ी बारिश होने पर भी कीचड़ हो जाता है। लोग घर से निकलते समय फिसलकर गिर जाते हैं। साइकिल और बाइक निकालना भी मुश्किल होता है। इस रास्ते से गुजरने वाले बच्चे भी फिसलकर गिरते हैं और उन्हें चोट लगती है। रास्ते के सामने रहने वाले लोग दुर्गंध और मच्छरों से परेशान हैं। उनका कहना है कि शाम होते ही मच्छर बढ़ जाते हैं और वे घर के बाहर नहीं बैठ पाते। यह रास्ता सोनवा थाना क्षेत्र के गिलौला ब्लॉक में है। स्थानीय लोगों राकेश, पिंटू, अजय और उमेश ने रास्ते की समस्या बताई।
BREAKING
NEWS

















