Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश शंकरपुर में मतदाता सूची का काम जारी:एईआरओ ने किया औचक निरीक्षण, बूथ...

शंकरपुर में मतदाता सूची का काम जारी:एईआरओ ने किया औचक निरीक्षण, बूथ 208, 209 और 210 पर सभी बीएलओ काम करते मिले

बस्ती के विक्रमजोत ब्लॉक की ग्राम पंचायत शंकरपुर के प्राथमिक विद्यालय में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची का काम किया जा रहा है। एईआरओ विवेक कुमार द्विवेदी ने यहां औचक निरीक्षण किया। तीनों बूथों पर बीएलओ काम करते मिले। बूथ संख्या 208 पर शिव मंगल गुप्ता, बूथ संख्या 209 पर विश्व प्रकाश तिवारी और बूथ संख्या 210 पर हर्ष कुमारी मतदाता सूची का काम कर रहे हैं। फार्म 6 उन लोगों के लिए भरा जा रहा है, जिनकी उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 साल या उससे अधिक हो गई है। इस फार्म के जरिए उनका नाम विधानसभा मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। फार्म 7 के जरिए मृत, दूसरी जगह जा चुके और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। फार्म 8 में मतदाताओं के नाम, उम्र, संबंधित व्यक्ति का नाम, लिंग, मोबाइल नंबर और पते में सुधार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अखिलेश पाठक, एमआईएस, और राजस्व विभाग के सुपरवाइजर दुर्गेश कुमार पांडेय भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ज्यादा से ज्यादा फार्म भरने पर जोर दिया।