Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश इकौना में संजय पार्क के पास बालक मिला:नाम-पता नहीं बता पा रहा,...

इकौना में संजय पार्क के पास बालक मिला:नाम-पता नहीं बता पा रहा, पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी

श्रावस्ती जिले के इकौना कस्बे में संजय पार्क के पास एक बालक मिला है। वह अपना नाम और पता सही तरीके से नहीं बता पा रहा है। पुलिस उसके परिजनों की तलाश कर रही है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर बालक को इकौना थाना परिसर में पुलिस की देखरेख में रखा गया है। उसकी पहचान और घर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बालक के बारे में जानकारी हो या वे उसे पहचानते हों, तो इकौना थाने पहुंचकर सूचना दें। इससे उसे परिजनों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।