Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश कार-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर घायल:बस्ती के चक्कर चौराहे पर हादसा,...

कार-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर घायल:बस्ती के चक्कर चौराहे पर हादसा, जिला अस्पताल रेफर

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में रविवार को सोनहा शिवा घाट मार्ग पर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार शनि (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सोनहा पुलिस और एंबुलेंस को दी
घायल शनि बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के रामनगर नरखोरिया का रहने वाला है। वह बाइक से गौर शिव घाट गया हुआ था वहां से वह वापस अपने घर आ रहा था कि जैसे ही वह चक्कर चौराहे पर पहुंच ही था कि सामने से आ रही कार उसकी बाइक से टकरा गई।
कार सवार शनि को गंभीर चोटे आई उसे इलाज के लिए पीएचसी सल्टौआ ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।