बलरामपुर जिले के हरैया सतघरवा ब्लॉक में लौकहवा डीप पर पुल बनाने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। बर्दौलिया कोडरी-बलरामपुर मार्ग पर स्थित यह डीप पहले बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था। यह मुख्य मार्ग मुख्यालय को जोड़ता है, लेकिन बारिश में अक्सर बंद हो जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। सड़क पर नालों का पानी बहने से लौकहवा डीप सिंगल रोड में बदल जाता है। सड़क नीचे होने के कारण वाहन अक्सर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। कई बार दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें मकुनहवा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय चेत राम वर्मा भी शामिल हैं। युगल किशोर शुक्ल ने जिलाधिकारी बलरामपुर को पुल निर्माण शुरू करवाने के लिए प्रार्थना पत्र भी लिखा है। इस दौरान मन मोहन तिवारी, कृष्ण कुमार वर्मा, राकेश कुमार मिश्रा समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› निष्पक्ष जांच पर ‘प्रशासनिक ग्रहण’: करमहिया की फर्जी हाजिरी पर लीपापोती, बड़हरा चरगहां में आनन-फानन में निलंबन › बसूली माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़:नवरात्रि के दूसरे दिन दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, लगे जयकारे › नेपाल में बाढ़ से नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ा, महराजगंज में हाई अलर्ट; तटवर्ती इलाकों में NDRF और PAC तैनात › मेढउवा में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित:नवरात्र पर रामलीला शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, कलाकारों ने मन मोहा“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026








