Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश दीकौली में 15 दिन बाद बिजली बहाल:लोगों के घरों में फिर से...

दीकौली में 15 दिन बाद बिजली बहाल:लोगों के घरों में फिर से उजाला, बच्चों की पढ़ाई भी आसान हुई

दीकौली में 15 दिन बाद बिजली बहाल:लोगों के घरों में फिर से उजाला, बच्चों की पढ़ाई भी आसान हुई

श्रावस्ती के दीकौली गांव में करीब 15 दिन बाद बिजली सप्लाई चालू हो गई है। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। पिछले 15 दिनों से गांव में शाम 6 बजे के बाद अंधेरा छा जाता था। लोगों को रात का खाना बनाने और खाने में मुश्किल होती थी। ग्रामीण किसी तरह इमरजेंसी लाइट चार्ज करके थोड़ा उजाला करते थे। बच्चों को अंधेरे में पढ़ाई करने में भी दिक्कत आ रही थी। अब बिजली आने से सभी घरों में सप्लाई शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। राम सुहावन, तेज राम, दिनेश, अशोक, राधेश्याम और हरीश जैसे ग्रामीणों ने बताया कि वे अब खुश हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat