Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज मेडल जीते:डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन...

खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज मेडल जीते:डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन की चैंपियनशिप में स्कूल का परचम लहराया


परतावल ब्लॉक के धनहा नायक स्थित जीडी नेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने जिले में उपलब्धि हासिल की है। स्कूल के छात्रों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते। यह चैंपियनशिप महंत दिग्विजयनाथ बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम, चौक बाजार में हुई थी। इसका आयोजन डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन ने किया था। प्रतियोगिता में अंश, राजन, आदित्य, आयुष, नम्या, राजनंदिनी, अमृता, आयुष, शहजाद और अंशु कुमार ने भाग लिया। इन सभी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की इस जीत पर विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताई। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat