बस्ती पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश पर सोनहा थाने में ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) की गोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष महेश सिंह ने की। गोष्ठी का उद्देश्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना और अपराधों पर नियंत्रण रखना था। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कान्त और क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह बैठक 11 अक्टूबर 2026 को हुई। इसमें ग्राम प्रहरियों को कई जरूरी निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष ने सभी ग्राम प्रहरियों को अपने गांवों में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना, संदिग्ध गतिविधि या आपसी विवाद की जानकारी तुरंत थाना प्रभारी को देने को कहा। उन्हें त्योहारों के दौरान गांवों में सतर्क रहने, रात में गश्त करने और बीट पुलिस अधिकारी से समन्वय बनाने के निर्देश भी दिए गए। ग्राम प्रहरियों को जिम्मेदारी से काम करने और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा गया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› डुमरियागंज में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुए कई कार्यक्रम:मदर मेला और बाल उत्सव के तहत गोद भराई, स्टॉल प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए › बकरी चराने के विवाद में महिला को पीटा:तीन पट्टीदारों पर केस दर्ज, जान से मारने की धमकी भी दी › महिला सुरक्षा के लिए बस्ती में निकला पैदल मार्च:नवरात्रि पर मिशन शक्ति फेज-6 का आगाज, अधिकारियों-छात्रों ने लिया हिस्सा › मिहींपुरवा में रामलीला से पहले निकला राम रथ:नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह हुआ स्वागत, आज रावण जन्म का मंचन“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























