बस्ती। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर रविवार शाम 5 बजे मिशन शक्ति अभियान फेज-6 की शुरुआत हुई। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देने के लिए सिविल लाइन चौकी से पैदल मार्च निकाला गया। इसमें पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सिविल लाइन चौकी से शास्त्री चौक तक निकला मार्च पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देश पर मार्च निकाला गया। यह सिविल लाइन चौकी से शुरू होकर बेगम खैर, गांधीनगर, मालवीय तिराहा, फव्वारा तिराहा और जिलाधिकारी कार्यालय होते हुए शास्त्री चौक पहुंचा। महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक मार्च के दौरान प्रमुख चौराहों और बाजारों में लोगों को महिला एवं बालिका सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। पंपलेट बांटकर महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और आपातकालीन सेवाओं के बारे में भी बताया गया। 1090, 181 और 112 हेल्पलाइन की जानकारी दी अभियान के तहत महिलाओं को परेशानी होने पर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 और पुलिस सेवा 112 का इस्तेमाल करने की अपील की गई। अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। देखें कार्यक्रम की फोटो…
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› पंडालों में विराजेंगी मां दुर्गा, नवरात्र की तैयारियां तेज:सादुल्लानगर, मीरपुर, रहमतपुर, पलई, मुंडा में पंडालों की साफ-सफाई और सजावट जारी › डुमरियागंज में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुए कई कार्यक्रम:मदर मेला और बाल उत्सव के तहत गोद भराई, स्टॉल प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए › बकरी चराने के विवाद में महिला को पीटा:तीन पट्टीदारों पर केस दर्ज, जान से मारने की धमकी भी दी › मिहींपुरवा में रामलीला से पहले निकला राम रथ:नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह हुआ स्वागत, आज रावण जन्म का मंचन“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















