Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश चौगड़वा में जन आरोग्य मेले में 42 मरीजों की जांच:डॉक्टर मुकीम अहमद...

चौगड़वा में जन आरोग्य मेले में 42 मरीजों की जांच:डॉक्टर मुकीम अहमद ने सर्दी-खांसी और खुजली के मरीजों का किया इलाज

चौगड़वा में जन आरोग्य मेले में 42 मरीजों की जांच:डॉक्टर मुकीम अहमद ने सर्दी-खांसी और खुजली के मरीजों का किया इलाज

रामनगर सेमरा नानपारा नवाबगंज के चौगड़वा में स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 42 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुकीम अहमद ने मरीजों की जांच की। उन्होंने मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, जुखाम, खांसी और खुजली से पीड़ित आराध्या, शिवांगी, कार्तिक, जाहिद अली, तारा देवी समेत कई महिलाओं और बच्चों का इलाज किया। मौके पर ही मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण कर दवाइयां दी गईं। इस दौरान अनीता वर्मा और फार्मासिस्ट महेश वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat