श्रावस्ती के बहराइच-भिनगा मार्ग पर शनिवार को सोनवा थाना क्षेत्र के नेवरिया मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। बहराइच की ओर से भिनगा जा रहे युवक की मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को सड़क पर पड़ा देखा तो तत्काल मदद के लिए आगे आए और एंबुलेंस को सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान बहराइच जिले के परसौरा निवासी करन पुत्र केश प्रसाद के रूप में हुई है। करन अपनी मोटरसाइकिल से बहराइच से भिनगा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सोनवा थाना क्षेत्र में नेवरिया मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से करन सड़क पर गिरकर घायल हो गया। 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल करन को सोनवा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› पंडालों में विराजेंगी मां दुर्गा, नवरात्र की तैयारियां तेज:सादुल्लानगर, मीरपुर, रहमतपुर, पलई, मुंडा में पंडालों की साफ-सफाई और सजावट जारी › डुमरियागंज में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुए कई कार्यक्रम:मदर मेला और बाल उत्सव के तहत गोद भराई, स्टॉल प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए › बकरी चराने के विवाद में महिला को पीटा:तीन पट्टीदारों पर केस दर्ज, जान से मारने की धमकी भी दी › महिला सुरक्षा के लिए बस्ती में निकला पैदल मार्च:नवरात्रि पर मिशन शक्ति फेज-6 का आगाज, अधिकारियों-छात्रों ने लिया हिस्सा“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















