बलरामपुर एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह और एएसपी विशाल पाण्डेय के निर्देश पर एसपी कार्यालय के परिवार परामर्श केंद्र में बैठक हुई। इसमें पारिवारिक विवाद सुलझाए गए। 11 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक में तीन पारिवारिक विवादों को दोनों पक्षों की काउंसलिंग से सुलझाया गया। परामर्शदाताओं ने गलतफहमियां दूर कर महिला कानूनों, बच्चों के भविष्य की जानकारी दी। काउंसलिंग के बाद सभी पक्षों ने गलतियों पर पछतावा कर साथ रहने का फैसला लिया। उन्होंने समझाया कि विवादों से बच्चों का भविष्य भी खराब होता है। सुलझे मामलों में करिश्मा बनाम इसरार (कोतवाली देहात), शबनम खातून बनाम नवीन (पचपेड़वा) और तहरुनिशां बनाम मो० सईद (तुलसीपुर) शामिल हैं। इस काम में परामर्शदाता वंदना मिश्रा, देवतादीन दूबे, प्रभारी पूनम यादव और आरक्षी पूजा, मनीषा वर्मा, गुलअफशां बानो, हेमा भारतीय, ज्योति ने योगदान दिया। पुलिस ने अपील की है कि पारिवारिक विवादों के लिए परिवार परामर्श केंद्र से संपर्क कर परिवारों को बिखरने से बचाया जा सकता है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› महिला सुरक्षा के लिए बस्ती में निकला पैदल मार्च:नवरात्रि पर मिशन शक्ति फेज-6 का आगाज, अधिकारियों-छात्रों ने लिया हिस्सा › मिहींपुरवा में रामलीला से पहले निकला राम रथ:नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह हुआ स्वागत, आज रावण जन्म का मंचन › नासिरगंज में शारदीय नवरात्रि पर भव्य पंडाल सजा:मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की तैयारी पूरी, बाजार में पूजन सामग्री की दुकानें गुलजार › Navratri 2026 | Baghi Gaon Durga Puja Pandal Procession & Devotee Utsav“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























