सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मोहनापुर टोला बगहिया में शनिवार को बकरी चराने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पट्टीदारों ने एक महिला को बुरी तरह पीटा। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहनापुर टोला बगहिया निवासी माया देवी पत्नी खदेरु ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को अपनी जमीन पर बकरी चरा रही थी। तभी उसके पट्टीदार महेंद्र, परषोतिम और झीनकी देवी ने मिलकर उसे लाठी-डंडे और पैर से मारा। माया देवी को काफी चोटें आई हैं, उनके चेहरे पर भी चोट लगी है। आरोपियों ने जाते समय माया देवी को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने थानाध्यक्ष से तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर महेंद्र, परषोतिम और झीनकी के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कुर्सहा में नवरात्रि के पहले दिन निकली कलश यात्रा:मोक्षद्वार पोखर तक पहुंची, क्षेत्र में दिखा भक्ति और उत्सव का माहौल › श्रावस्ती में 3 परिवारों को 10.15 लाख की आर्थिक सहायता:विधायक ने पीड़ित परिवारों को सौंपे सहायता चेक, बिजली हादसे में दो युवकों की हुई थी मौत › Balrampur Border Security | ADG Ram Kumar Inspection & Smuggling Check › शोहरतगढ़ के गौरा बाजार में मातृ मेला लगा:बेटियों ने खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया; प्रदर्शनी भी लगी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















