Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश चौक पुलिस ने 10 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार:महाराजगंज में घर से...

चौक पुलिस ने 10 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार:महाराजगंज में घर से हुई गिरफ्तारी, कोर्ट ने जारी किया था वारंट

चौक पुलिस ने 10 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार:महाराजगंज में घर से हुई गिरफ्तारी, कोर्ट ने जारी किया था वारंट

महाराजगंज में चौक पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे 78 वर्षीय वारंटी घिसियावन पुत्र सूरज को गिरफ्तार किया है। वह पिपरा सोनाडी, थाना चौक का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के निर्देश पर अपराधियों पर कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। अपर पुलिस अधीक्षक की देखरेख और थानाध्यक्ष मनीष पटेल के निर्देशन में चौक पुलिस टीम ने छापेमारी की। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:50 बजे घिसियावन को उसके घर से पकड़ा। अभियुक्त काफी समय से पुलिस से बचकर फरार था। घिसियावन के खिलाफ 2015 में धारा 323, 504, 506, 406 के तहत मामला दर्ज था और कोर्ट ने वारंट जारी किया था। वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस उसे संबंधित न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस टीम में उपनिरीक्षक सुजीत सिंह और हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव शामिल रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat