![]()
सादुल्लानगर/बलरामपुर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारी चल रही है। पूजा समितियों के सदस्य पंडालों को सजाने और व्यवस्था को अंतिम रूप देने में लगे हैं। श्रद्धालुओं में मां दुर्गा के आगमन को लेकर काफी उत्साह है। सादुल्लानगर, मीरपुर, रहमतपुर, पलई और मुंडा जैसे इलाकों में बने पूजा पंडालों में साफ-सफाई, सजावट और रोशनी का काम चल रहा है। पंडालों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया जा रहा है, जिससे भक्तिमय माहौल बन रहा है। कारीगर भी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पूजा समितियां पंडालों में पूजा-पाठ, आरती और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर ध्यान दे रही हैं। नवरात्र में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है, जहां पूजा सामग्री और सजावट का सामान खरीदा जा रहा है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› जन आरोग्य मेले में 265 मरीजों का इलाज:भनवापुर क्षेत्र के पांच पीएचसी में हुआ निःशुल्क दवाओं का वितरण › घुघली में मिशन शक्ति की हुंकार:एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाल सुरक्षा का दिया संदेश › उदयपुर कला में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित:क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की › कुर्सहा में नवरात्रि के पहले दिन निकली कलश यात्रा:मोक्षद्वार पोखर तक पहुंची, क्षेत्र में दिखा भक्ति और उत्सव का माहौल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















