बहराइच के रिसिया कस्बे में रविवार शाम श्री रामलीला समिति ने शोभायात्रा निकालकर रामलीला महोत्सव की शुरुआत की। इस साल समिति अपना शताब्दी वर्ष मना रही है, जिसके तहत कई खास कार्यक्रम होंगे। यह विशाल शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर सरस्वती नगर, इंदिरा नगर, स्टेशन चौराहा, बाबा पेड़ा चौराहा, आजाद नगर, देवीपुरा, शास्त्रीनगर और नानकपुरा से होते हुए वापस रामलीला मैदान पर खत्म हुई। इस दौरान भगवान राम और माता सीता के स्वरूपों की जगह-जगह पूजा-आरती की गई और फूल बरसाए गए।
शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या युवा व बच्चे मौजूद रहे। इस दौरान भक्ति मय संगीत की थुनों पर युवा थिरकते हुए जय श्री राम के नारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। कई स्थानों पर लोगो ने घर की छतों से पुष्प वर्षा भी। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा मंदिरों के दर्शन भी कराए गए। समिति के जय प्रकाश अग्रहरि ने बताया कि आज रात शिव-पार्वती विवाह और गणेश जन्म की लीला होगी। 22 अक्टूबर को दशहरा मेला लगेगा, जिसमें वृंदावन धाम के कलाकार रावण वध का मंचन करेंगे। शोभायात्रा में अध्यक्ष मदन गोपाल यज्ञ सैनी और सैकड़ों लोग मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› शोहरतगढ़ के गौरा बाजार में मातृ मेला लगा:बेटियों ने खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया; प्रदर्शनी भी लगी › चौक पुलिस ने 10 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार:महाराजगंज में घर से हुई गिरफ्तारी, कोर्ट ने जारी किया था वारंट › भानपुर के बरगदवा, बरडाड नानकार में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित:आज से पूजा शुरू, बरगदवा में कई सालों से तो बरडाड में 40 साल से हो रहा आयोजन › इकौना के स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस:सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने बालिकाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















