महाराजगंज में चौक पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे 78 वर्षीय वारंटी घिसियावन पुत्र सूरज को गिरफ्तार किया है। वह पिपरा सोनाडी, थाना चौक का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के निर्देश पर अपराधियों पर कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। अपर पुलिस अधीक्षक की देखरेख और थानाध्यक्ष मनीष पटेल के निर्देशन में चौक पुलिस टीम ने छापेमारी की। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:50 बजे घिसियावन को उसके घर से पकड़ा। अभियुक्त काफी समय से पुलिस से बचकर फरार था। घिसियावन के खिलाफ 2015 में धारा 323, 504, 506, 406 के तहत मामला दर्ज था और कोर्ट ने वारंट जारी किया था। वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस उसे संबंधित न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस टीम में उपनिरीक्षक सुजीत सिंह और हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव शामिल रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नवरात्र पर आदिशक्ति मां दुर्गा की प्रतिमाएं मंडपों में सजाई:शोहरतगढ़ में भक्तों की भीड़ उमड़ी, बाजारों में भी रौनक दिखी › नरायनपुर में बाल कबड्डी प्रतियोगिता शुरू:पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ग्रामीण और खेल प्रेमी भी पहुंचे › विक्रमजोत के रूपगढ़ में शारदीय नवरात्रि शुरू:पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित, भक्तिमय हुआ माहौल › मार्ग ठीक न होने पर महासमिति अध्यक्ष ने नाराजगी जताई:शोभायात्रा मार्ग और बिजली के काम अधूरे, 10 अक्टूबर तक पूरे होने थे“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















