![]()
पनियरा क्षेत्र के खजुरिया गांव में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा लाई गई। रुद्रापुर चौराहा स्थित श्री श्री नव दुर्गा पूजा युवा समिति ने यह आयोजन किया। प्रतिमा के आगमन से पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बन गया, ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखा। समिति के अध्यक्ष कर्मजीत मद्धेशिया के नेतृत्व में उपाध्यक्ष विजय बीजेपी, सत्येन्द्र कन्नौजिया, शिव कुमार मद्धेशिया, डॉ. राम प्रसाद मौर्य, प्रिंस शर्मा और मनीष शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। ग्रामवासियों ने प्रतिमा लाने में सहयोग किया। नवरात्र पर्व को भव्य तरीके से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसका मकसद धार्मिक आस्था बढ़ाने के साथ-साथ गांव में आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव मजबूत करना है। समिति सदस्यों और ग्रामीणों ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। प्रतिमा आने के साथ ही खजुरिया गांव में नवरात्र उत्सव की रौनक बढ़ गई है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नहर किनारे गिरे सागौन पेड़ों पर चोरों ने फेरा आरा:कीमती लकड़ी रातों-रात गायब, वन विभाग ने सिंचाई विभाग से मांगा जवाब › श्यामदेउरवा में 160 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक गिरफ्तार:पुलिस ने मोहम्मदपुर से आरोपी युवक को पकड़ा, NDPS एक्ट में केस दर्ज › बस्ती में पुलिस की सख्ती से शराब माफियाओं में दहशत:नशा कारोबारियों में मायूसी, दशहरा-दुर्गा पूजा पर मीट-मुर्गा दुकानें बंद › रामपुर धोबियाहार में निकली भव्य कलश यात्रा:नवरात्रि से पहले दुर्गा पूजा समितियों की तैयारियां तेज, वैवाही चौकी क्षेत्र में 17 जगहों पर लगेंगी प्रतिमाएं“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















