बहराइच में नगर के झिंगहा घाट पर सरयू नदी में डूबे 11 वर्षीय युवराज उर्फ बाजपेयी का रविवार को तीसरे दिन भी पता नहीं चल सका। इससे नाराज परिजन और स्थानीय लोग रविवार शाम करीब 7:30 बजे सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंचे महसी सीओ पवन सिंह ने सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम पहुंचने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब आधे घंटे में प्रदर्शन समाप्त हो गया। दो किशोरों के साथ घाट पर गया था युवराज नगर कोतवाली क्षेत्र के वशीरगंज मोहल्ला निवासी अर्जुन बाजपेयी का 11 वर्षीय बेटा युवराज शुक्रवार को मोहल्ले के दो अन्य किशोरों के साथ झिंगहा घाट गया था। बताया गया कि दोपहर करीब 2 बजे वह नदी में उतर गया। गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। उसके साथ मौजूद दोनों किशोरों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने की तलाश मासूम के डूबने की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार और रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने भी नदी में खोजबीन की। इसके बावजूद युवराज का पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह NDRF के पहुंचने का आश्वासन तीसरे दिन भी तलाश में सफलता नहीं मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे सीओ पवन सिंह ने परिजनों से बातचीत की। उन्होंने सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम पहुंचने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नहर किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका:अंतिम संस्कार रोककर परिजनों ने की FIR की मांग, विधायक ने कार्रवाई का दिया भरोसा › तूफान में घायल युवक के परिवार को मिली ₹2.5 लाख:पचपेड़वा में चेक मिलने पर रो पड़ीं पत्नी, लखनऊ में चल रहा इलाज › गौरा बाजार में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस और मदर मेला आयोजित:पीएमश्री कम्पोजिट जूनियर हाई स्कूल में ग्राम प्रधान मुख्य अतिथि रहे, बच्चों ने कार्यक्रम दिए › पनियरा के खजुरिया गांव में पहुंची मां दुर्गा की प्रतिमा:शारदीय नवरात्र पर गांव में भक्तिमय माहौल, ग्रामीणों में दिखा उत्साह“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026














